दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई. पहली – कहो बहिन, तुम्हारी मौत कैसे हुई ? दूसरी – ज्यादा ठण्ड लगने के कारण. और तुम्हारी ? पहली – हाई ब्लड प्रेशर के कारण. बात दरअसल यहहुई कि मुझे अपने पति पर शक था. एक दिन मुझे पता चला किवो घर में किसी दूसरी औरत के साथ हैं. मैं फ़ौरन घर पहुंची तोदेखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं. दूसरी – फिर क्या हुआ ? पहली – खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने उस औरत को घर के कोने कोने में, तहखाने में, पर्दों के पीछे, गार्डेन में यहाँ तक कि अलमारी और संदूक तक में तलाश किया पर वह नहीं मिली. मुझे इतनी टेंशन हुई कि मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई.
दूसरी – काश! तुमने फ्रिज और खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिन्दा होती…….. !!!