UPSC CSE Mains 2025 GS Paper 1: Complete Questions in Hindi and English
UPSC CSE Mains 2025 GS Paper 1 had 20 compulsory questions, printed in both Hindi and English. The paper was conducted on 23 August 2025, and the first 10 questions carried 150-word answers, while the next 10 carried 250-word answers.
Full Question List of UPSC CSE Mains 2025 GS Paper 1
- हड़प्पा कालीन वास्तुकला के विशेष पहलुओं को चर्चा कीजिए।
Discuss the salient features of the Harappan architecture. (150 words) - अकबर के धार्मिक समन्वयता के प्रमुख पहलुओं का परीक्षण कीजिए।
Examine the main aspects of Akbar’s religious syncretism. (150 words) - मूर्तिकारों ने चंदेल कला रूपों को जीवन की व्यापकता और लचकदार ओज से भर दिया। स्पष्ट कीजिए।
The sculptors filled the Chandella artform with resilient vigor and breadth of life. Elucidate. (150 words) - जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर में वृद्धि कई द्वीप देशों के अस्तित्व को कैसे प्रभावित कर रही हैं? उदाहरण के साथ चर्चा कीजिए।
How are climate change and sea-level rise affecting the very existence of many island nations? Discuss with examples. (150 words) - ग़ैर-कृषि प्राथमिक गतिविधियां क्या हैं? ये गतिविधियां भारत में भौगोलिक विशेषताओं से किस प्रकार संबंधित हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए।
What are non-farm primary activities? How are these activities related to physiographic features in India? Discuss with suitable examples. (150 words) - भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के पारिस्थितिकीय तथा आर्थिक लाभों को उपयुक्त उदाहरणों सहित संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
Explain briefly the ecological and economic benefits of solar energy generation in India with suitable examples. (150 words) - सुनामी क्या होते हैं? ये कैसे और कहाँ उत्पन्न होते हैं? इनके परिणाम क्या होते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
What are Tsunamis? How and where are they formed? What are their consequences? Explain with examples. (150 words) - भारत में स्मार्ट सिटी की संकल्पना शहरी गरीबी तथा न्याय के वितरण संबंधी मुद्दों को किस प्रकार संबोधित करती है?
How does Smart City in India address the issues of urban poverty and distributive justice? (150 words) - भारत में सिविल सेवा की कार्य-संस्कृति राष्ट्रवाद की चेतना के साथ व्यावसायिकता के समन्वय का प्रतिनिधित्व करती है – स्पष्ट कीजिए।
The ethos of civil service in India stand for the combination of professionalism with nationalistic consciousness – Elucidate. (150 words) - क्या आप सोचते हैं कि भूमंडलीकरण केवल आक्रामक उपभोक्ता संस्कृति को जन्म देता है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
Do you think that globalization results in only an aggressive consumer culture? Justify your answer. (150 words) - महात्मा ज्योतिराव फुले के लेखन और समाज सुधार के प्रयासों ने लगभग सभी मातहत वर्गों के मुद्दों को छुआ। चर्चा कीजिए।
Mahatma Jotirao Phule’s writings and efforts of social reform touched issues of almost all subaltern classes. Discuss. (250 words) - स्वतंत्रता के प्रारंभिक चरण में भारत के समेकन की प्रक्रिया का राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में परीक्षण कीजिए।
Trace India’s consolidation process during the early phase of independence in terms of polity, economy, education and international relations. (250 words) - 1857 के विद्रोह के बाद भारत में राष्ट्रवादी विचारों के विकास का परीक्षण कीजिए।
Examine the development of nationalist ideas in India after the Revolt of 1857. (250 words) - भारत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के विभिन्न रूपों का उल्लेख कीजिए और उनके कारणों का विश्लेषण कीजिए।
Mention the various forms of violence against women in India and analyze their causes. (250 words) - भारत के ग्रामीण समाज में वर्ग, जाति और लिंग की परस्पर क्रिया को स्पष्ट कीजिए।
Explain the interplay of class, caste and gender in Indian rural society. (250 words) - भारत में धार्मिक समुदायों के बीच तनाव के कारणों और उसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा कीजिए।
Discuss the causes and social consequences of tensions between religious communities in India. (250 words) - भारत में युवा शक्ति के विकास में शिक्षा और कौशल-निर्माण की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the role of education and skill-building in the development of youth power in India. (250 words) - भारत में शहरीकरण की प्रक्रिया ने सामाजिक और आर्थिक संरचना को किस प्रकार बदला है?
How has the process of urbanization changed the social and economic structure in India? (250 words) - सतत विकास की प्राप्ति, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर बल हो, भारत जैसे देश में गरीबों की आवश्यकताओं के साथ टकराव में आ सकती है। टिप्पणी कीजिए।
Achieving sustainable growth with emphasis on environmental protection could come into conflict with poor people’s needs in a country like India. Comment. (250 words) - क्या भारत में जनजातीय विकास मुख्यतः विस्थापन और पुनर्वास के दो अक्षों के इर्द-गिर्द केंद्रित है? अपना मत दीजिए।
Does tribal development in India centre around two axes, those of displacement and of rehabilitation? Give your opinion. (250 words)

















